गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मारवाड़ बिजनेस स्कूल में प्रथम मिड टर्म परीक्षा 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम सेमेस्टर के लिए लागू नई परीक्षा व्यवस्था के तहत कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया है। विश्वविद्यालय के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक सेमेस्टर में दो मिड टर्म यानी आंतरिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों को मिले सर्वोच्च अंक को आंतरिक मूल्यांकन के लिए मान्य करते हुए विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय ने प्रथम मिड टर्म परीक्षा 20 अक्टूबर तक और दूसरी परीक्षा 20 नवंबर तक कराने की समय-सीमा तय की है। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी ने छात्रहित और विश्वविद्यालय के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय से पहले ही प...