Gorakhpur News: मारपीट में बीच-बचाव करना दंपति को पड़ा भारी, हंसिया से हमला
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित फिराक नगर में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करना एक दंपति को भारी पड़ गया। मारपीट कर रहे एक पक्ष के लोगों ने दंपति पर धारदार हंसिया और लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर विवाद शांत कराया। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिराक नगर निवासी आसिया खातून पत्नी मंसूर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बगल में शादाब और इसहाक पक्ष के बीच मारपीट हो रही थी। उनके पति मंसूर बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान इसहाक पक्ष के लोगों ने मंसूर पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसिया खातून के मुताबिक, पति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.