Gorakhpur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, दो पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी रामफल निषाद की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र संदीप निषाद की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने राजू भारती और रामा भारती के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की रात करीब सात बजे उनके पिता रामफल निषाद गड़वापार से घर लौट रहे थे। महावीर छपरा क्षेत्र में डीएन पब्लिक स्कूल के आगे मुर्गे की दुकान के पास पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान राजू भारती और रामा भारती ने मोटरसाइकिल से उनके पिता को टक्कर मार दी। तहरीर के मुताबिक, पिता ने इसका विरोध किया तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.