Gorakhpur News: मारपीट के मामले में एक सप्ताह बाद दर्ज हुआ केस
गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वरीबन्दुआरी निवासी शिवबचन मौर्य ने आरोप लगाया है कि 23 जून 2026 को उनके भतीजों ने रास्ते में घेरकर उनके साथ मारपीट की। घायल होने के बाद उन्होंने खजनी थाने में लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केवल जनसुनवाई की रसीद देकर उन्हें वापस भेज दिया। आरोप है कि एक सप्ताह तक पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही मुकदमा दर्ज किया। थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर खजनी पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.