गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लक्ष्मणपुर गांव निवासी शिवम मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके बड़े पिता मनीष मौर्या और दादी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...