गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज। क्षेत्र के शिवपुर गांव में पोखरे पर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सरपतहां गांव के पठनपुरवां टोला निवासी आकाश सिंह शिवपुर में पोखरा बनवाकर मछली पालन करते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात 9:30 बजे पंडितपुरवां निवासी अनुराग, अखिलेश, ओम प्रकाश और रविन्द्र सहानी ने पोखरे पर पहुंचकर गाली-गलौज की और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आकाश को लाठी-डंडे से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी नीलम से भी मारपीट की। आरोपियों ने मकान में रखे सामान, पिकअप और दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...