गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटाईटीकर और मुरदेवा गांव में मारपीट और धमकी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने नौ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कटाईटीकर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को घास काटने जाते समय पुरानी रंजिश में सन्तराज यादव ने गाली-गलौज कर मारपीट की और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। बाद में सन्तराज, दर्शन, संतोष और राहुल यादव ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, मुरदेवा में 14 अगस्त की रात सड़क किनारे ईंट लगाने को लेकर विवाद हुआ। मोनू देवी ने प्रह्लाद राजभर, इन्द्रावती, रम्भा, विकास और अज्ञात के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: फसल जोतने से रोकने पर पीटा,नौ पर केस पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...