गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र की विकास नगर विस्तार कॉलोनी में मामूली विवाद में दो पक्षों की मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के राधेश पाण्डेय निवासी विकास नगर विस्तार कॉलोनी ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी शिवम गुप्ता, पूजा गुप्ता, विशाल यादव, रोली यादव, गोल्डी यादव और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनकी और उनकी बहन शिल्पा की पिटाई की। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के शिवम गुप्ता ने तहरीर में बताया कि राधेश पाण्डेय से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद राधेश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें उन्...