गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बिशुनपुर ग्रामसभा के बरगदही टोला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरगदही निवासी रबी प्रताप चौहान ने पुलिस को बताया कि सात अगस्त की शाम करीब सात बजे वह गांव के बाहर पोखरे की तरफ से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही सिकंदर और गजेंद्र उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर नेहा, कदमा और मकालू ने लाठी व रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई मुकेश और रिंकू के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में वह बेहोश होकर गिर गया।वहीं, दूसरे पक्ष के सिकंदर ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी म...