गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम तिलौली में सोमवार को अपराह्न तीन बजे मामूली विवाद में चचेरे भाई ने दांत से युवक का कान काट लिया। घायल युवक ने आरोप चचेरे व अन्य के खिलाफ चौरीचौरा थाना पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई कि मांग की। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौली निवासी अमरनाथ मौर्या ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सोमवार को सूरत से घर आया था। उसके पिता लालधारी को चचेरे भाई के लड़के ने मार दिया था। यही बात पूछने के लिए चचेरे भाई के पास गया। इसी दौरान उसने मारपीट किया और कान काट लिया। अमरनाथ मौर्या के तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...