Gorakhpur News: मामूली बात पर मारपीट, नौ पर केस दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के अहिरौली निवासी अकटहिया निवासी संतोष ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बचपन से ही चौरीचौरा क्षेत्र के अहिरौली बाबू टोला में अपनी मामी के घर रहता है और ट्रक ड्राइवर है। एक सप्ताह पूर्व अपनी मामी के घर से आ रहा था कि अहिरौली पुलिया के पास बृजेश प्रजापति पुलिया पर बैठा था और बेवजह हाथापाई करने लगा। विरोध किया तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सात आठ और लोगों को बुला लिया। सभी लोग मिलकर उसे पीट दिए। वह मौके पर बेहोश हो गया। सभी लोग मारने 8/19/2026 6:59:06 PMपीटने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.