Gorakhpur News: मामूली टक्कर का विरोध करने पर युवकों ने दंपति को पीटा, पति का सिर फोड़ा
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के असुरन चौराहे पर बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर तीन बाइक सवार युवकों ने दंपति की पिटाई कर दी। एक युवक ने ईंट से हमला कर पति का सिर फोड़ दिया। पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की की। शोर सुनकर स्थानीय लोगों को जुटता देख तीनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा मोतीपुर निवासी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को अपने पति राकेश कुमार के साथ गोरखपुर में टीईटी की परीक्षा देने आई थीं। परीक्षा के बाद रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे असुरन चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक के हैंडल में टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.