गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे हॉस्पिटल के पास कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद एक युवती के साथ मारपीट, अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार युवक और उसके साथ काली स्कॉर्पियो से पहुंचे अन्य युवकों ने युवती के बाल खींचकर पीटा, कपड़े फाड़ने की कोशिश की, बैड टच किया और दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है。

घटना का विवरण रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 9 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी ग्रैंड विटारा कार से रेलवे हॉस्पिटल की ओर जा रही थीं। रेलवे हॉस्पिटल के पास अचानक सामने से आए एक बाइक सवार की उनकी कार स...