Gorakhpur News: मानसून गोल्ड कप: खोराबार एफसी और नवल्स स्पोर्ट्स क्लब की जीत, बारिश से मैच रद्द
गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज मैदान पर चल रहे मानसून गोल्ड कप-2026 (7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट) के छठे दिन खोराबार फुटबॉल क्लब और नवल्स स्पोर्ट्स क्लब ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में खोराबार एफसी ने सेंट एंड्रयूज एफसी को 1-0 से हराया। विजयी गोल विक्की ने आकाश पासवान के पास पर किया। दूसरे मैच में नवल्स स्पोर्ट्स क्लब ने एफसी गोरखपुर को 2-1 से पराजित किया, जिसमें सुशील पासवान ने दो गोल किए। मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक अमित कुमार पासवान रहे। आयोजन सचिव मोहम्मद हारून ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 13 जुलाई के सभी मुकाबले रद कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.