गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। मानव शिक्षा सेवा संस्थान बड़हलगंज के प्रबंधक एवं वार्ड संख्या 46 के जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने मंगलवार को सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए पांच निर्धन बेटियों का दहेज रहित सामूहिक विवाह कराया। इस अवसर पर आलोक गुप्ता, भूपेंद्र दीक्षित एवं प्रियंका दीक्षित ने कन्यादान कर नवविवाहित जोड़ों को सुखी एवं समृद्ध दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि निर्धन परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना अत्यंत पुनीत कार्य है।संस्था की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थी की आवश्यक उपयोगी सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अनीता यादव, भूपेंद्र दीक्षित, प्रियंका दीक्षित, रागिनी, नीलम, ममता, रूबी, पंकज यादव, सुरेश राय उपस्थित थे। य...