Gorakhpur News: मानचित्र के लिए रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, लिपिक निलंबित
गोरखपुर, अक्टूबर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मानचित्र जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का गोरखपुर विकास प्राधिकरण के लिपिक का वीडियो वायरल हो रहा है। 20 अक्तूबर को मामला सामने आने के बाद प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने लिपिक निर्मल सिंह को निलंबित करते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार दीक्षित की अध्यक्षता वाली समिति को तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी। इसके साथ वाद और संपत्ति अनुभाग के पांच लिपिकों के पटल भी बदल दिए गए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्राधिकरण लिपिक निर्मल सिंह पर अपने पटल से संबंधित काम के एवज में अनुचित धनराशि मांगने का आरोप है। उनके खिलाफ विस्तृत आरोप-पत्र अलग से जारी होगा। जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.