गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। वार्ड नंबर 55 बंधु सिंह नगर में मानक के विपरीत आरसीसी नाली निर्माण कराए जाने पर नगर निगम ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार को अवर अभियंता दीपक शाह ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में कुछ स्थान पर आरसीसी स्लैब की कास्टिंग में मानक के अनुसार सरिया नहीं मिली और निर्माण की गुणवत्ता भी खराब पाई गई। तत्काल गुणवत्ता विहीन स्लैब निर्माण कार्य को तोड़ा गया, दोबारा मानक के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है。

निर्माण जांच बंधु सिंह नगर में आरसीसी नाली और सीसी सड़क का कार्य नगर निगम निधि से चल रहा है। सोमवार का स्थानीय नागरिकों ने उपसभापति पूनम सिंह को न केवल शिकायत की बल्कि ...