गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कुश्ती संघ गोरखपुर का चुनाव गत दिनों संपन्न हुआ। इस दौरान सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह की धर्मपत्नी एवं नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में कार्यरत सावन सिंह की माता माधुरी सिंह को जिला कुश्ती संघ का जिला उपाध्यक्ष चुना गया। पहली बार किसी महिला को यह दायित्व सौंपा गया है। मंगलवार को कृष्णानगर स्थित भारत भीम जनार्दन सिंह अखाड़े पर पहलवानों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अखाड़े के पहलवानों समेत सावन सिंह, राजा सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, गिरधारी पहलवान, शुभम, पांडेय ज्ञान व अन्य लोग उपस्थि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...