Gorakhpur News: माता-पिता से विवाद के बाद पोखरे में कूदकर युवक ने दी जान
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार सुबह 40 वर्षीय पुरमल ने गांव से सटे जयंतीपुर स्थित पोखरे में कूदकर जान दे दी। करीब 11 बजे पोखरे के पास मौजूद महिलाओं ने पानी में शव उतराता देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार रात पुरमल का किसी बात को लेकर अपने वृद्ध माता-पिता से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसने कथित तौर पर दोनों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद गुरुवार सुबह वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने जयंतीपुर स्थित पोखरे में छलांग लगा दी। सुबह करीब 11 बजे पोखरे के आसपास मौजूद महिलाओं की नजर पानी में पड़े व्यक्ति पर गई।उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.