गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के कोइलीखाल गांव में रास्ते से आने-जाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी समेत तीन लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी संध्या देवी ने आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर की शाम उनकी 18 वर्षीय बेटी निक्की को रास्ते से जाने से रोककर गुड्डी देवी, नन्हे, नीरज, महेंद्र और रवीना ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे विशाल और विकास के सिर में चोटें आईं। निक्की के कंधे, चेहरे और नाक पर चोट लगी, जबकि संध्या देवी के कूल्हे में अंदरूनी चोट आई। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...