Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज होकर छोटी बहन के साथ घर से निकली युवती
गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पट्टी धर्मदास गांव में मां की डांट से नाराज होकर 20 वर्षीय युवती अपनी 16 वर्षीय छोटी बहन को साथ लेकर घर से चली गई। दोनों के नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। सहजनवा थाना क्षेत्र के पट्टी धर्मदास निवासी रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी जानकी ने घर का काम नहीं करने पर बड़ी बेटी ज्योति को डांट दिया था। इससे नाराज होकर ज्योति 26 अक्टूबर को छोटी बेटी अंजली को साथ लेकर घर से निकल गई। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोनों बेटियों के लापता होने से परिवार परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.