Gorakhpur News: महेसरा पुल से कूदी किशोरी को युवकों ने बचाया
गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। भाई की डांट से नाराज 16 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे महेसरा पक्के पुल से चिलुआताल में छलांग लगा दी। पास में मछली पकड़ रहे युवकों ने जान जोखिम में डालकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची बरगदवा चौकी पुलिस किशोरी को चौकी ले गई और बाद में उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।महराजगंज जिले के बोधना की रहने वाली किशोरी वर्तमान में गोरखनाथ क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहती है। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि भाई से कहासुनी होने के बाद वह गुस्से में घर से निकल गई और महेसरा पुल पहुंचकर ताल में कूद गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.