Gorakhpur News: महिला से मारपीट व छेड़खानी, चार आरोपियों पर केस
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा के बुद्धनगर के बसन्तपुर टोला भरपुरवा की एक महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कलावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे वह गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर कपिल देव, उमेश, सन्तोष तथा अखिलेश निवासी मल्लाहपुरवा ने उन्हें घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा छेड़खानी की, जिससे उनकी साड़ी कंधे से फट गई। शोर सुनकर उनकी सास इनारी देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.