गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा गांव निवासी माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि वह खेत में काम करवा रही थीं, तभी पट्टीदार त्रिलोकी, लक्की देवी, दीपू चौधरी और मंजू देवी ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद जमीन को लेकर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...