Gorakhpur News: महिला से मारपीट और धमकी, तीन पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोड़र नीलकंठ गांव निवासी संजू देवी पत्नी रामललन साहनी ने तहरीर में बताया कि 13 नवंबर की शाम पांच बजे वह मधुपुर चौराहे पर एक दुकान के पास खड़ी थीं। इसी दौरान सुनील कुमार निषाद, संगीता और रानिका ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई सुगा को भी आरोपियों ने पीटा। आरोपितों ने धमकी भी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने में तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.