Gorakhpur News: महिला से मंगलसूत्र लूटने के मामले में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुजौना गांव के पास बाइक सवार युवक द्वारा महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के समुदा गांव निवासी मालती पांडे ने तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की सुबह वह बच्चे के साथ मायके पिड़हनी जा रही थीं। कपरवार घाट पर एक बाइक सवार ने उन्हें बड़हलगंज जाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। मुजौना गांव के पास वह जमीन दिखाने के बहाने मुख्य सड़क से करीब 150 मीटर अंदर ले गया और बातों में उलझाकर गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.