Gorakhpur News: महिला से अश्लील हरकत, दी धमकी
गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने युवक पर अश्लील हरकत करने, अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर अभद्र बातें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा है। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मरवाकर कहीं फेंकवा देने की धमकी देता है। आरोपी की हरकतों से महिला और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जय हिंद यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.