Gorakhpur News: महिला व अज्ञात पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने एक नामजद महिला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले दोनों उसके घर पहुंचे। पानी लेने के दौरान साथ आए व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दी दुष्कर्म की धमकी यह भी पढ़ें- Pilibhit News: महिला से छेड़छाड़,दो पर रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.