Gorakhpur News: महिला ने पति सहित पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के जोधपुर बजहा निवासी काजल यादव ने पति रजनीश कुमार यादव, दो देवरों अरविंद और अभिषेक, ससुर घनश्याम यादव व सास मंजू देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कराया है। काजल के अनुसार, 22 सितंबर की रात पति शराब पीकर घर आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर पति सहित पांच लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसने भाई को सूचना दी। भाई ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस पति को थाने ले गई। इसके बाद ससुराल के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद भाई उसे मायके ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.