Gorakhpur News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर-नकदी चोरी
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने चार महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को बातचीत में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि इसके बाद ऑटो से मोंगलहा पेट्रोल पंप के पास ले जाकर नकदी जेवर चोरी कर लिए। बाद में महिलाएं उसे बीआरडी के पास छोड़कर फरार हो गईं। शुक्रवार को होश में आने पर पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के भुवनी निवासी पप्पू भंडारी की पत्नी मीना अपनी बेटी के घर गुलरिहा क्षेत्र के सरैया आई थीं। बेटी की करीब एक सप्ताह पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी हुई है। गुरुवार दोपहर बेटी से मिलने के बाद मीना दर्द की दवा लेने बीआरडी गेट स्थित मेडिकल स्टोर गई थीं। दवा लेकर लौट रही चार महिलाएं उनसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.