Gorakhpur News: महिला को घर से निकालने और मारपीट का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुंडेरा बाजार के दीनदयाल नगर वार्ड नंबर चार निवासी महिला ने अपने भसुर और उनके परिवार के सदस्यों पर मानसिक, शारीरिक व पारिवारिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि भसुर उसके पति को भड़काकर उससे अलग होने का दबाव बनाते हैं। सात जुलाई को आरोपियों ने मारने की नीयत से उसे दौड़ाया, जिससे बचने के लिए उसे कमरे में बंद होना पड़ा। उसने 112 पर सूचना दी थी। 19 अगस्त को भसुर और उनकी पत्नी ने गाली देकर घर छोड़ने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि अब उसे घर में प्रवेश से रोका जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.