Gorakhpur News: महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, तीन पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के सहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के साथ मारपीट की और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहरी गांव निवासी संगीता पत्नी रामचंद्र चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्टूबर की रात वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वे लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल, है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.