गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया/पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाश पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला के हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल फोन, सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी, घड़ी और आठ हजार रुपये नकद के अलावा एटीएम, आधार और पैन कार्ड तथा बाइक के पंजीकरण के कागजात रखे थे। घटना के बाद पीड़ित ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जंगल कौड़िया निवासी रविंद्र कुमार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी पत्नी अंजना पासवान के साथ सरैया मेडिकल कॉलेज से बाइक से घर लौट रहे थे। अंजना बाइक पर पीछे बैठी थीं। दोनों जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट से कुछ आगे अविनाश पांडेय के पुराने ढाबे के पास पहुंच...