गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला कांग्रेस के पूर्वी जोन की अध्यक्ष से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनीं शहला अहरारी के सामने अब पूर्वांचल समेत प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन में नई भूमिका मिलने के बाद उनसे महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, नए चेहरों को पार्टी से जोड़ने और जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियां बढ़ाने की अपेक्षा है। करीब 15 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय शहला वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में रामपुर कारखाना सीट से पार्टी की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं। मूल रूप से देवरिया जिले के हरिंदापुर गांव की शहला अहरारी, गोरखपुर के रामजानकीनगर में निवास करती हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: रामपुर कारखाना से चुनाव लड़ चुकी है प्रदेश अध्यक्ष सहला कांग्रेस की सदस्यता ले...