गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को एनेक्सी भवन में हुई।मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश की सह-प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतंत्र और अधिक सशक्त होता है।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने महिला पदाधिकारियों से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं अवसरों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला स्तर की महिला पदाधिकारियों ने सहभागिता की।बैठक में प्रदेश महामंत्री वर्षा कौशिक, अनिता स...