Gorakhpur News: महाराष्ट्र में सड़क हादसे में गगहा के युवक की मौत
गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गगहा/हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे गांव निवासी 26 वर्षीय रितेश चंद की महाराष्ट्र के भुसावल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष चंद के इकलौते पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रितेश भुसावल की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भुसावल के लिए रवाना हो गए। शनिवार शाम एंबुलेंस से शव लेकर गांव के लिए निकले। रविवार देर शाम तक शव के नर्रे गांव पहुंचने की संभावना जताई गई, जिसके बाद गोला स्थित सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। रितेश परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनकी असमय मौत से माता-पिता का एकमात्र सहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.