गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय लोकतंत्र की प्राथमिक पाठशाला छात्र संघ चुनाव में नवाचार की अद्भुत झलक महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में 26 अगस्त को देखने को मिलेगी। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय बालापार के सहयोग से विकसित पूर्णत स्वदेशी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की मदद से ऑनलाइन मतदान के रूप में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न होगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी डॉ. शिवकुमार बर्नवाल ने दी। बताया कि पूरे चुनाव प्रक्रिया में कक्षाओं के संचालन में कोई बाधा नहीं उत्पन्न होगी। सभी कक्षाएं अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होती रहेंगीं। कहा कि छात्र संघ चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होगा। यह भी पढ़ें- Siwan News स्नातक में ऑन-स्पॉट नामांकन का अंतिम अवसर, 27 अगस्त को होगी ...