Gorakhpur News: महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के लिए हुआ भूमि पजून
गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कौड़ीराम की ग्राम पंचायत कोठा ग्राम में 15 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाली सतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। गुरुवार को आयोजित समारोह में धरा धाम इंटरनेशनल प्रमुख संत सौरभ पांडेय मुख्य अतिथि रहे। कथा के दौरान महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज एवं वेदांग मर्मज्ञ अनूप पांडेय का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया कथा का रसपान कराएंगी। इस अवसर पर आयोजक मंडल के आलोक सिंह, शिवकुमार यादव सिक्कू, गुड्डू सिंह, मुन्ना सिंह, राकेश गुप्ता, मुन्ना भुज, मुकेश, शेर सिंह, जितेंद्र सिंह, अमर, रामप्रसाद मिश्रा, ग्राम प्रधान सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.