गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को रेलवे प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित एक समारोह में लखनऊ मंडल के 23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को लखनऊ मंडल के कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा स्वीकृत कस्टमाइज्ड वाहन (स्कूटी) वितरित किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक, लखनऊ गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ अधिकारी एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस सुविधा से दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने तथा कार्यस्थल पर आवागमन में सुविधा होगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के इस मानवीय एवं कल्याणकारी कदम के लिये आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...