Gorakhpur News: महापौर संग नए कार्यकारिणी सदस्यों ने लिया सीएम का आशीर्वाद
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को नगर निगम कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों ने महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ आर्शीवाद लिया। वार्ड संख्या-17 शिवपुर से पहली बार पार्षद बने रीतेश, वार्ड संख्या-22 तुलसीराम पश्चिमी से राजेश कुमार, वार्ड संख्या-36 लोहिया नगर से राजेंद्र कुमार तिवारी, वार्ड संख्या-54 उर्वरक नगर से आनंद साहनी और वार्ड संख्या-66 नेताजी सुभाष नगर से आरती सिंह मिलने पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को मन लगाकर जनहित के कार्यो को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। आरती सिंह के साथ उनके पति मोहन सिंह और उनका पुत्र भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.