Gorakhpur News: महापौर ने किया मोमेंटम टैलेंट सर्च एग्जाम का शुभारंभ
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित मोमेंटम कोचिंग संस्थान में शनिवार को मोमेंटम टैलेंट सर्च एग्जाम का भव्य शुभारंभ गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान के निदेशक इंजी. विकास अग्रवाल एवं इंजी. अरविंद त्रिपाठी, शिक्षकगण, एवं मोमेंटम के सभी लोग उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि देश के विकास में प्रतिभाशाली युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.