गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम गोरखपुर के स्वास्थ्य विभाग ने महानगर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। वार्डों में सफाई, नाला सफाई, वाहनों के संचालन, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य बीट व्यवस्था में मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई नगर आयुक्त अजय जैन के निरीक्षण में वार्डो में सफाई व्यवस्था उचित नहीं मिली। तमाम खामियों के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप की स्थिति है। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन 1 से 5 तक के समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह ...