गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को शहर के मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवी महागौरी की विधि-विधान से पूजा कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। घरों और पूजा स्थलों पर भजन-कीर्तन, देवी जागरण और माता की चौकी के आयोजन हुए। कई स्थानों पर गरबा और डांडिया की धूम रही।शहर के काली मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर और सूरजकुंड के साथ जंगल कौड़िया दुर्गा मंदिर, कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर और तरकुलहा देवी मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे। दुर्गाबाड़ी का बंगाली शैली में सजा पंडाल और देवी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहे। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: महागौरी से श्रद्धालुओं ने मांगा धन-धान्य, सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद यहां दशमी पर सिंदूर खेला होगा। कालीबा...