गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज एवं महाराणा प्रताप महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामदत्तपुर में मंगलवार को महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की पूर्व उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने महंतद्वय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंजू चौधरी ने कहा कि महापुरुषों का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ ने सेवा, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों को महत्व देते हुए समाज के उत्थान में योगदान दिया।उनके जीवन से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Ma...