Gorakhpur News: मल्टीलेवल पार्किंग में खराब पड़े लिफ्ट को ठीक कराएं
गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोलघर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता एवं व्यापारिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम सभागार में सोमवार को गोलघर व्यापार मंडल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। व्यापार मंडल की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग में लंबे समय से खराब पड़ी लिफ्टों को तत्काल चालू कराने के साथ जर्जर एवं बदहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार कराने की मांग की गई। इसके साथ ही बेसमेंट सहित पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रशासन ने इन सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर नगर आयुक्त (प्रथम) एवं अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) सहित संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.