Gorakhpur News: मनोज अग्रहरी के भाजपा महानगर मंत्री बनने पर दी बधाई
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अग्रहरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को भाजपा के महानगर महामंत्री और स्वयं अग्रहरी समाज के सम्मानित मंत्री मनोज अग्रहरी के कूड़ाघाट स्थित आवास पर अंगवस्त्र भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। अग्रहरी समाज के अध्यक्ष विमल अग्रहरी ने कहा कि मनोज अग्रहरी का भाजपा के महानगर महामंत्री पद पर होना संपूर्ण अग्रहरी समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके इस सांगठनिक कद से पूरे समाज का मान बढ़ा है। महामंत्री सुशील अग्रहरी 'बबलू' ने कहा कि मनोज अग्रहरी की कार्य कुशलता अद्वितीय है। इस दौरान उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रहरी, सूर्य प्रकाश अग्रहरी, मनोज कुमार अग्रहरी, बच्चा बाबू आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.