गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में कालेसर जीरो प्वाइंट के आगे स्थित एक गाड़ी के शोरूम की चौथी मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई। शोरूम में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर मधुमक्खियों को भगाने के लिए आग जलाई गई थी। इसी दौरान आग धीरे-धीरे वहां रखे कबाड़ तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं और धुआं फैलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही शोरूम कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझा दी थी। गनीमत रही कि आग चौथी मंजिल से नीचे की ओर नहीं फैली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर काब...