गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। गुरु पूर्णिमा एवं संत रविदास जयंती पर वार्ड संख्या-4 मदन मोहन मालवीय नगर में करीब 65 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्यों का निर्माण शुरू हुआ। भाजपा पार्षद राजा यादव की मौजूदगी में क्षेत्रीय नागरिकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत वसुंधरा नगर कॉलोनी में संतोष सिंह के आवास से शैलेंद्र चतुर्वेदी के आवास होते हुए विनय सिंह के आवास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का निर्माण होगा। वहीं, नगर निगम मद से दिव्य नगर कॉलोनी में अनिल जायसवाल के मकान से विष्णु सिंह के मकान होते हुए दुर्गा पार्क तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली और सीसी सड़क बनाई जा...