Gorakhpur News: मत्स्य योजनाओं के लिए 31 जुलाई तक आवेदन
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न योजनाओं के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। आवेदन के बाद चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत मोपेड विद आइस बाक्स परियोजना एवं माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना के तहत केज स्थापना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अलग-अलग आनलाइन आवेदन करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.