गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विधान सभा निर्वाचन में मतदेय स्थलों (बूथ) की आलेख्य सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 1200 मतदाताओं के अनुसार बूथों का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दीपक मीणा ने आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से सूची के संबंध में 23 अक्टूबर 2026 तक पहले सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। जिले की कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजनी, चौरीचौरा, बांसगांव और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का नए सिरे से निर्धारण किया जा रहा है। जिले में अब बूथों की संख्या 4047 से घटकर 4018 हुई। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के बाद उनका पुनर्निर्धारण किया गया है, जबकि इसके साथ ही नए मतदेय स्थल स्थापि...